हरदोया न्याय पंचायत में RSS का पथ संचालन संपन्न

LUCKNOW/HARDOYA NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा हरदोया न्याय पंचायत में आयोजित पथ संचालन कार्यक्रम रविवार को अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भगवा ध्वज को नमन करते हुए कदमताल करते हुए गाँव की प्रमुख गलियों से पथ संचलन किया। मार्ग में लोगों ने फूल वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
अमेठी पथ संचालन के उपरांत आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र को सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने समाज में एकता, सदाचार और सेवा की भावना को बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनेक स्वयंसेवक, नागरिक तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *