Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

न्यायोचित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया आश्वासन
ETAWA NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में विभिन्न थानाक्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं व शिकायतें प्रस्तुत कीं। एसएसपी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता की तथा प्रभावी कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण करना इटावा पुलिस की प्राथमिकता है।