Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सुद्रण कानून व्यवस्था और अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखने के दिये निर्देश
ETAWA NEWS: नगर कोतवाली में नवागंतुक थाना प्रभारी कमल भाटी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कियाl तत्पश्चात सभी रजिस्टर चेक कर क्षेत्रीय और बीट प्रभारियों व समस्त पुलिस स्टाफ से परिचय प्राप्त कर कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता किसी फरियादी की समस्या को सुनकर तुरंत उचित निराकरण करना हैl हमारा बर्ताव ऐसा होना चाहिए कि जनता हमें कानून की दृष्टिकोण से समस्या बताने में मित्र समझे ना कि पुलिस,साथ ही आगाह किया कि शासन की मंशानुसार अपराधियों की शहर में कोई जगह नहीं होगीlकानून तोड़ने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगीl कानून के लिहाज से आप सभी क्षेत्र और आसपास होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। विदित हो कि नवागंतुक थाना प्रभारी कमल भाटी इससे पूर्व कन्नौज जिले के बालग्राम,इंदरगढ़, ठठिया जैसे महत्वपूर्ण थानों का चार्ज संभाल चुके हैं।उनके प्रभावशील कार्य शैली की बदौलत कन्नौज जिले के एसएसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।निरंतर दो वर्ष तक क्राइम ब्रांच प्रभारी रहने के दौरान कन्नौज जिले में हुए चर्चित डकैती कांड का खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त पादरी गैंग दस सदस्यों को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया था।साथ ही डकैती कांड के वांछित एक लाख के इनामिया बदमाश को मध्य प्रदेश जिले से गिरफ्तार कर चोरी की गई रिवाल्वर को भी बरामद किया था।इसके अलावा भी कई जटिल आपराधिक मामलों का खुलासा किया है।पुलिस विभाग द्वारा प्रभावी कार्यशैली के लिए थानाध्यक्ष कमल भाटी को कई बार सम्मान भी मिल चुका है। अपराधियों के प्रति उनका नजरिया सख्त है।