प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में बढ़ी रही है भारत की ख्याति: पीएन पाठक

विकसित उप्र -2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान गोष्ठी

KUSHINAGAR NEWS: विकसित उत्तर प्रदेश -2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सभागार में नागरिकों की सहभागिता सम्मेलन/संगोष्ठी में समग्र विकास, आर्थिक नेतृत्व और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर चर्चा की गई। गुरुवार को आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ख्याति पूरे विश्व में बढ़ी रही है। हम पूरे संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और हर नागरिक को घर, पानी, बिजली, शिक्षा स्वास्थ्य की व्यस्था के साथ युवाओं को रोजगार, महिला सुक्षा और स्वालंबन के साथ आर्थिक नेतृत्व पर जोर दिया जा रहा है। इसी के साथ सांस्कृतिक पुनर्जागरण के माध्यम से विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जेपी शाही, मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, डॉ छेदी शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, ईओ अंकिता शुक्ला ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए नागरिकों की सहभागिता पर चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए नपा अध्यक्ष श्रीमती किरन जायसवाल ने सामुदायिक विकास पर चर्चा की। संचालन करते हुए नपाप कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा और सामूहिक सहयोग से ही प्रदेश विकसित होगा। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों से विकसित उत्तर प्रदेश को लेकर फीडबैक लिया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय सिंह, पुनीत श्रीवास्तव, रवि शंकर सिंह, सभासद विनय कुमार राव, राजेश मद्धेशिया, गिरिजेश सिंह, केशव सिंह सहित  नपा के श्रवण कुमार तिवारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *