अवध शुगर एंड एनर्जी लि. द्वारा आयोजित शिविर में 200 किसानों की हुई चांच

KUSHINAGAR NEWS: हाटा क्षेत्र स्थित अवध शुगर एण्ड एनर्जी लिमिटेड, यूनिट–न्यू इंडिया शुगर मिल्स, ढाढ़ा के सौजन्य से डुमरी मलांव में आयोजित शिविर में 200 किसानों और उनके परिजनों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर सलाह और दवा वितरित की गई।
गुरुवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष आर. के. गुप्ता ने फीता काटकर किया कहा कि चीनी मिल ग्रामीण अंचलों के समग्र विकास के लिए सदैव तत्पर है। हमारा उद्देश्य किसानों व ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करना है। विशेषज्ञ चिकित्सक डा० सुरभी श्रीवास्तव, चीनी मिल के चिकित्सक डा० नवनीत त्यागी द्वारा रक्तचाप, शुगर, बुखार, त्वचा रोग, सर्दी-खांसी आदि रोगों की जांच की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजू यादव समेत अनेक अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।।मिल प्रबंधन द्वारा 2025 को ग्राम तितिला में भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने चीनी मिल प्रबंधन के इस सामाजिक एवं मानवता से जुड़े प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *