Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

शिक्षा, समाजसेवा लिए गीता ज्ञान यज्ञ सम्मान समारोह संपन्न
PRAYAGRAJ NEWS: सनातन एकता मिशन की ओर से शिक्षा, समाजसेवा के लिये गीता ज्ञान यज्ञ सम्मान समारोह का आयोजन जगत तारन गोल्डेन जुबली इंटर कालेज के रवीन्द्रालय सभागार मे किया गया। अध्यक्षता जगदगुरु नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज ने किया। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व आईएएस एम एल पाण्डेय, जेडी आर एन विश्वकर्मा, डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप, यूपी बोर्ड के अपर सचिव (प्रशासन) एसके सिंह, डीआईओएस पीएन सिंह, एसीपी विमल मिश्र और जगत तारन गोल्डेन जुबली इण्टर कालेज के प्रबंधक अमित नियोगी थे। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के संयोजक सनातन एकता मिशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक ने किया। अतिथियों ने जगदगुरु स्वामी शाडिल्य जी महराज,वरिष्ठ पत्रकार सुनील शुक्ला, डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप, डीआईओएस पीएन सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी राजीव कुमार मिश्र, एसीपी विमल मिश्रा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या नीलम मिश्रा, शिक्षिका डा रेखा राम, टैगोर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना तिवारी, महर्षि कृष्ण इण्टर कालेज के उप प्रबंधक सचिव, प्रधानाचार्य डा हरिप्रकाश यादव, ज्वाला देवी रसूलाबाद के प्रधानाचार्य युगलकिशोर मिश्रा, परिषदीय विधालय उठगी की शिक्षिका अनीता सोनकर और शिवसेना की प्रदेश सचिव रूचि अभिषेक तिवारी और जेटी की प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न, मोती की माला, श्रीमद भागवद गीता, डिजिटल सुंदरकांड भेट किया। धन्यवाद ज्ञापन जेटी की प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने ज्ञापित किया। संचालन डा प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।