Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी थाना को0 देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में उ0 नि0 अनुज कुमार यादव मय मय हमराही कर्मचारीगण के साथ क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र/रात्रि गश्त/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन के दौरान ग्राम पीलीभीत के आगे बलरामपुर–श्रावस्ती मुख्य मार्ग पर मुखबिर खास की सूचना पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मोटर साइकिल व जामातलाशी के नगद ₹900/- बरामद किया गया । थाना स्थानीय पर अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0-367/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते निम्नवत् हैं
1.अक्षत पुत्र अजय कुमार, निवासी ग्राम नहरबाला गंज, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर
2.सावन पुत्र अरविन्द, निवासी पवनपुरी गली नं0 8, थाना आलमबाग, लखनऊ, स्थायी पता – खरेला, जनपद महोबा
3.अनुज पुत्र अनिल, निवासी पवनपुरी गली नं0 8, थाना आलमबाग, लखनऊ