डेंगू बचाव अभियान के तहत 397 बच्चों को पिलाई गई दवा

FATEHPUR NEWS: जनपद में डेंगू बचाव महाअभियान के तहत शुक्रवार को 397 बच्चों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवा वितरित की गई। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर, आरोग्य भारती और दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन से यह अभियान पुनः शुरू किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने स्वर्गीय डॉ. सत्यनारायण भारती विद्यालय, हायर सेकेंडरी स्कूल, अरबपुर के छात्रों को डेंगू तथा अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए ये औषधियां प्रदान कीं। यह वितरण दोपहर 12 बजे किया गया।इस अवसर पर डॉ. अनुराग ने बच्चों से स्वच्छता बनाए रखने, पीने के पानी को उबालकर पीने और अपने आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत त्रिपाठी और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के केमिस्ट प्रकोष्ठ के प्रमुख सहयोगी संयोजक अभिनव श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *