Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर क्षेत्र के सुजाखर गांव में चल रही श्रीमदभागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथाव्यास आचार्य शिवेश जी महराज ने कथा प्रसंग में महाभारत युद्ध का उल्लेख करते हुए बताया कि कुरूक्षेत्र में जब अर्जुन ने अपने सामने बन्धु-बान्धवों को देख उनके युद्ध न करने की बात भगवान श्रीकृष्ण से कही तब भगवान श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया। कथाव्यास शिवेश ने बताया कि अर्जुन के सारथी बने भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि हे पार्थ, जिसे तुम अपना कह रहे हो वह तुम्हारे अपने नहीं हैं। यह युद्ध धर्म से अधर्म का है। तुम युद्ध के माध्यम मात्र हो। कथाव्यास ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। आयोजक श्यामशंकर पाण्डेय व चमेला पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच व्यासपीठ का पूजन किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार पाण्डेय, आनंद कुमार पाण्डेय, रमाशंकर, राजेश, राकेश, धीरज, अनुभव, हेमंतनंदन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।