Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बाघराय के यस आई राहुल यादव हुए सम्मानित
PRATAPGARH NEWS: अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ ने 28वी अन्तर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता मे शामिल होने के लिए प्रतापगढ की पुलिस टीम को 6अक्टूबर को चित्रकूट जनपद भेजा था जहां सात अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई इस प्रतियोगिता मे प्रतापगढ की पुलिस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवर आल यू पी मे द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रतापगढ का गौरव बढाया है इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूणकुमार सिंह व डी आई जी बांदा ने बाघराय के यस आई राहुल यादव व यस आई राजेश समेत अन्य पुलिस कर्मियो को बैजयंती सम्मान व टा्फी देकर सम्मानित किया प्रदेश मे दूसरे स्थान पर आने पर जनपद के पुलिस कर्मियो मे प्रशन्नता है।