प्रयागराज रायबरेली राजमार्ग पर टोल प्लाजा की जिम्मेदारी सूर्या इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मिली

नई कंपनी ने संभाली टोल प्लाजा की जिम्मेदारी, 11 महीने तक चलेगा ठेका

PRATAPGARH NEWS: प्रयागराज रायबरेली राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा की जिम्मेदारी अब सूर्या इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संभाल रही है। कंपनी का टेंडर 11 महीने के लिए हुआ है और उन्होंने बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ चार्ज संभाला। इस मौके पर कंपनी के मैनेजर सिद्धांत मिश्रा और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद थे।कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि वे टोल प्लाजा का संचालन सुचारू रूप से करेंगे और यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं और यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *