Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे के आस पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अभिषेक कुमार हरिजन पुत्र बुद्धिराम हरिजन उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम पारा हमीदपुर (शिवरामपुर) थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक अपनी मोटरसाइकिल से किसी कार्यवश बाबूगंज से बरबंडा की तरफ जा रहा था, तभी चतुरपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डम्फर वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंद्रिका ले जाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।