Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

दो सीओ सहित 12 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला
FATEHPUR NEWS: शुक्रवार को जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर दो क्षेत्राधिकारियों (सीओ) सहित कुल 12 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इन तबादलों को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानांतरित अधिकारियों में प्रमोद कुमार शुक्ला को खागा का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सीओ खागा बृजमोहन राय को यूपी-112, अपराध एवं शिकायत प्रकोष्ठ का विभागीय कार्यभार सौंपा गया है। थाना हुसैनगंज के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है, जबकि थाना थरियांव के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय को हुसैनगंज का प्रभारी बनाया गया है। थाना चांदपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह को थरियांव का प्रभारी नियुक्त किया गया है और थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद को चांदपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। गाजीपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य और धाता थानाध्यक्ष योगेश कुमार को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेजा गया है। औंग थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह को गाजीपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रमाशंकर को ओंग थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जबकि पुलिस अधीक्षक के पीआरओ अरविंद राय को धाता थाना दिया गया है। सहिल चौकी प्रभारी मनीष कुमार को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह स्थानांतरण विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।