मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि, पीडीए विचार गोष्ठी का आयोजन

FATEHPUR NEWS: अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के कंधिया गांव में शुक्रवार को समाजवादी आंदोलन के प्रणेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ने की।
आयोजित सभा में नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन और समाजवादी विचारधारा पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है उनके दिखाए रास्ते पर चलने की और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके सपनों का समाज बनाने का संकल्प लिया। सभा में अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित पाल, भोले पाल, रहीश अहमद, धीरेंद्र निषाद,  प्रमोद यादव, रामगुलाम जाटव, सोनू वर्मा, रमेश पासवान, नंदू पाल, नीरज यादव, मयंक यादव, अजीत यादव, राजू यादव, महेश पाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *