प्रेम,त्याग का अनोखा उदाहरण बना भरत मिलाप,छलके आंसू

शांति व्यवस्था के साथ सकुशल संपन्न हुआ गड़वारा का भारत मिलाप

PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत गड़वारा बाजार में रामलीला समिति के द्वारा आयोजित भव्य भरत मिलाप कार्यक्रम में चारों भाइयों के मिलन को देखकर दर्शक भावुक हो गए। इस दौरान पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा बाजार गूंजायमान हो उठा। गुरुवार शाम से ही भरत मिलाप देखने के लिए जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों से भी लोग पहुंचने लगे थे।
रात 9 बजे से विभिन्न चौकियों का निकलना शुभारंभ हुआ तो दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।इस मौके पर मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह, मां शक्ति हास्पिटल के संचालक सुजीत सिंह नन्हे ने संयुक्त रूप से प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की आरती उतार कर भरत मिलाप मेले का उद्घाटन किया।मेले में जगमगाती डीजिटल लाइटें, विशालकाय स्वागत द्वार एवं कलात्मक चौकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया,वहीं गड़वारा बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से चौकी रथ में श्रीराम-लक्ष्मण, सीता राम दल की झांकी निकली, जबकि हनुमान दल, भरत दल, शिवराजपुर व लवकुश दल और हलचल दल की झांकी शुकुलपुर की तरफ से आई। शुक्रवार प्रातः 7 बजे सब्जी मंडी में बने विशाल मंच पर श्रीराम,लक्ष्मण,भरत-शत्रुध्न एक दुसरे को भावुकता के साथ गले लगाते है। इस विहंगम दृष्य को देख मौजूद लोग भावविभोर होकर दोनों भाइयों का जयकारा लगाते हुए पुष्पवर्षा किया।इस मौके पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। श्री राम मिलाप भरत मिलाप कमेटी के अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता में कमेटी के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन के योगदान की सराहना की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू ने राम-भरत के गले मिलने पर आरती उतारी। इस अवसर मुख्य रूप से सीओ सिटी प्राशांत राज हुड्डा, थानाध्यक्ष आनन्द पाल सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज शैलेश सिंह, समिति के प्रबंधक शिवा वैश्य, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्र, सुधीर मोदी, उपाध्यक्ष विकास ऊमर वैश्य, अजय सरोज,मेला व्यवस्थापक मोनू पाण्डेय, संजय सोनी, उमेश जायसवाल, बृजेश सिंह, बलराम सिंह, सुनील सोनी,संजय सोनी मनोज पुष्पाकर, सहित आदि  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *