Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एमएलसी श्री राम तीरथ सिंघल ने किया शुभारंभ, विधायकों व जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
JALAUN NEWS: शासन के निर्देशानुसार राजकीय इंटर कॉलेज मैदान उरई में आज से ‘उत्तर प्रदेश ट्रेड शो–स्वदेशी मेला 2025’ का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन माननीय श्री राम तीरथ सिंघल, सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश ने सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान की उपस्थिति में फीता काटकर किया। इस अवसर पर मेले में लगाए गए स्वदेशी उत्पादों के विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया। मेले में जनपद सहित आसपास के जनपदों के कारीगरों, कारोबारियों, स्वयं सहायता समूहों, वस्त्र निर्माताओं तथा पंचगव्य गौ मार्ट प्राइवेट लिमिटेड हरदौल संघ ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। झांसी के मऊरानीपुर एवं रानीपुर से आए कपड़ा कारोबारियों के साथ-साथ ‘पहली उम्मीद’ एनजीओ के बच्चों द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित कलाकृतियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं। इस प्रकार के मेले स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का माध्यम हैं। जनपदवासियों से अधिकाधिक संख्या में मेले में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपयुक्त उद्योग प्रभात यादव, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।