Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

शाखा कसया द्वारा आयोजित लोन मेला
KUSHINAGAR NEWS: कसया एचडीएफसी बैंक शाखा कसया का तीन दिवसीय लोन उत्सव मेला कुशीनगर में में लगाया गया। मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व महेंद्र भंते ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक ने एक ही छत के नीचे सभी तरह के लोन की सुविधा उपलब्ध कराई है। लोन मेला से सिर्फ एचडीएफसी बैंक को ही फायदा नहीं होगा, बल्कि इससे जिले का विकास होगा। लोन लेने में होने वाली दिक्कतों से लोगों को निजात मिलेगा। बैंक के शाखा प्रबंधक प्रमोद सिंह ने कहा कि लोन मेला में होम, कार, पर्सनल, बिजनेस, टू-व्हीलर, बड़ी गाड़ी, गोल्ड, प्रोपर्टी लोन आदि दिए जा रहे हैं। यह लोन मेला दो दिन तक चलेगा। यहां मारुति, होण्डा, महिंद्रा, बजाज, शेवरले, टोयोटा, वाल्सवैगन, आदि कंपनियों के स्टाल लगाए गए हैं। पहले दिन लगभग 200 लोगों ने आकर लोन संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर एचडीएफसी बैंक के मनीष कुमार ,सत्य प्रकाश राव ,कमलेश पटेल ,नीरज तिवारी ,आदित्य राव व अमरेंद्र आदि उपस्थित रहे।