नयी दिशा ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाया स्थापना दिवस

नपाप पडरौना स्थित कुष्ठ कालोनी में कुष्ठ रोगी सेवा संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन

KUSHINAGAR NEWS: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद पडरौना के रामधाम जंगल विशुनपुर स्थित कुष्ठ कालोनी में कुष्ठ रोगियों के साथ कुष्ठ रोगी सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवा एवं राहत सामग्री भेंट किया गया। सभी रोगियों के घर पर फलदार पौधों का रोपण भी हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते संस्था अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही संस्था का उद्देश्य है। कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए हमें उन्हें सम्मान और सहयोग की देना होगा।जिला कुष्ठ परामर्शदाता डा0 विनोद कुमार मिश्र ने कुष्ठ रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए कहा कि समुचित इलाज और जन जागरूकता से कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। समाज को चाहिए कि वह कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, रमेश प्रसाद त्रिपाठी, दिग्विजय तिवारी, प्रदीप कुमार गुप्ता, विनीत शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *