फ़रिश्ता-ए-मोहब्बत की तबीयत खराब, दुनिया ए इंसानियत कर रही है दुआ

हे प्रभु, हमारे महाराज को जल्द से जल्द मुकम्मल सेहत अता फरमा

MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) वृंदावन धाम की पवित्र धरती से तअल्लुक़ रखने वाले बैनुल अक़वामी मज़हबी रहनुमा प्रेमानंद महाराज जी की तबीयत इन दिनों नासाज़ चल रही है। बताया जा रहा है कि महाराज जी गुर्दे की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और फिलहाल उन्हें रोज़ाना डायलिसिस पर रखा गया है। मोहब्बत, इंसानियत और एकता की बात करने वाले इस फ़रिश्ता-नुमा इंसान की तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही देशभर में उनके अनुयायियों और चाहने वालों में चिंता की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर मठों, मंदिरों और दरगाहों तक हर कोई ईश्वर से उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। प्रेमानंद महाराज जी वो शख्सियत हैं जिनकी जुबां से निकले हर लफ्ज़ में मोहब्बत की ख़ुशबू आती है, हर बात में इंसानियत की मिठास घुली होती है। कहते हैं कि उनकी बातों से नफ़रतें पिघल जाती हैं और दिलों में मोहब्बत के दीए जल उठते हैं। महाराज जी ने हमेशा समाज को जोड़ने, दिलों को करीब लाने और मानवता को सर्वोपरि मानने की तालीम दी है। यही वजह है कि आज हर धर्म, हर मज़हब, हर तबके के लोग एक साथ मिलकर उनकी सेहतयाबी की दुआ कर रहे हैं। इस नफ़रतों के दौर में जब लोग दीवारें खड़ी कर रहे हैं, प्रेमानंद महाराज जी वो शख्स हैं जिन्होंने प्यार और भाईचारे के पुल बनाए। दुनिया आज उनके जैसे इंसानों की मोहताज है। मैं शाहिद वारसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इंसानियत का यह उजाला कभी न बुझे और प्रेमानंद महाराज जी जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से मोहब्बत का पैगाम फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *