Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: नई दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक जनमत समाचार के यूपी स्टेट हेड एवं दैनिक हिन्दुस्तान के स्थानीय संपादक शशि भूषण दूबे के घर पर गुरुवार की मध्य रात्रि चोरी की कोशिश की गई। चोरों ने सीढ़ी के सहारे आंगन में प्रवेश किया और दरवाजा तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया। यह घटना रात लगभग 12:30 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उप निरीक्षक काशी सिंह घटना की विवेचना कर रहे है। पुलिस को शक है कि अपराधी पत्रकार की हत्या कर लूटपाट करने आए थे, इसलिए इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पत्रकार के छोटे पुत्र रोमेश रंजन दूबे ने खिड़की से देखकर हल्ला मचाया और परिवार के सभी लोगों को बुलाया। दरवाजे बाहर से बंद थे और परिवार के सदस्य रामपुर वासिद अली के रास्ते नदी किनारे से भाग निकले। इसके बाद लालगंज कोतवाली को सीयूजी नंबर 9454404013 पर फोन किया गया। उप निरीक्षक एसके सिंह पुलिस बल के साथ सुबह 3 बजे घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसके बाद पत्रकार पुत्र रोमेश रंजन दूबे ने कोतवाली लालगंज में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) की तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की और दरवाजा तोड़ने में इस्तेमाल किए गए लोहे के हथियार को बरामद कर थाने ले गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुएलालगंज पुलिस को रात और दिन में नियमित पेट्रोलिंग करने और पत्रकार की सुरक्षा की निगरानी करने का निर्देश दिए है। उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है और इस मामले की जानकारी पुलिस डीजीपी को भी दी गई है।