Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नगरवासियों को दिया वैचारिक क्रांति का संदेश
KUSHINAGAR NEWS: हरिद्वार से निकली गायत्री ज्योति कलश रथ यात्रा गुरुवार को फाजिलनगर पहुंची। वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी एवं गुरुजी के आध्यात्मिक शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में निकाली गई यह यात्रा जनजागरण के उद्देश्य से नगर-नगर भ्रमण कर रही है। यात्रा ने फाजिलनगर कस्बे में भ्रमण करते हुए जनमानस को नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक शिक्षा और वैचारिक क्रांति के लिए प्रेरित किया। यात्रा तुरपट्टी पहुंची, जहां सूर्य मंदिर में पूजन-अर्चन के पश्चात समाजसेवी सुधीर शाही एवं देवपोखर में ग्राम प्रधान मुन्ना सिंह ने स्थानीय गायत्री परिजनों के साथ रथ का भव्य स्वागत किया। फाजिलनगर में गायत्री शक्तिपीठ पर यात्रा का पड़ाव हुआ, जहां से नगर भ्रमण प्रारंभ हुआ। इस रथ यात्रा की शुरुआत 8 जून को शांतिकुंज, हरिद्वार से तथा 13 जून को वाराणसी से वाराणसी ज़ोन के 20 जनपदों के लिए की गई थी। अब तक यह यात्रा वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, देवरिया होते हुए 3 अक्टूबर को कुशीनगर जनपद में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा का नेतृत्व शांतिकुंज से आए टोली नायक धनंजय शास्त्री, अवधेश कुमार, जयप्रकाश पाल एवं मेवालाल कर रहे हैं। इनके साथ यात्रा में त्रिवेणी सिंह, पारस नाथ सिंह, डॉ. राम एकबाल कुशवाहा, शिवशंकर सिंह, आमोद उपाध्याय, नरेंद्र मिश्र, डॉ. हीरालाल श्रीवास्तव, नितिन बरनवाल, मुन्ना सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, परसन कुशवाहा, कन्हैया लाल स्वर्णकार, रामओपिन सिंह, राम ग्रहण सिंह सहित अनेक गायत्री परिजन एवं महिला शक्तियां जैसे द्रौपदी देवी, राजपति देवी, कंचन , अंजु, निर्मला, गीता, ऊषा सुभावती मौजूद रहीं।