पत्रकार अवधेश मल्ल के निधन पर अभा पत्रकार सुरक्षा समिति ने जताया शोक

निर्भीक और ईमानदार छबि के पत्रकार थे अवधेश मल्ल: अजय  प्रताप

KUSHINAGAR NEWS: वरिष्ठ पत्रकार नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के देवगांव निवासी 67 वर्षीय अवधेश कुमार मल्ल के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि मल्ल जी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में निर्भीक होकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता और प्रशासनिक अमला के बीच सेतु का काम किया।कठिन परिस्थितियों में भी अपनी लेखनी की धार को कुंद नहीं होने दिया, श्री सिंह ने कहा कि जनपद, मित्र पत्रकार अवधेश मल्ल को एक निष्पक्ष पत्रकार के रूप में याद रखेगा । संगठन के जिलाध्यक्ष कुशीनगर हृदयानन्द शर्मा ने कहा कि श्री मल्ल जी का जाना पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी मीडिया जगत को हमेशा खेलेगी। निधन पर एबीपीएसस के प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय, प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आरके भट्ट, राज सिंह, विनोद तिवारी, डी.के. पाण्डेय, अजय कुमार मिश्रा, कामख्या नारायण मिश्रा, असफाक अंसारी, बृज बिहारी त्रिपाठी, विजय कुमार राव, सतीश कुमार पांडेय, विजय कुमार यादव, सुधाकर उपाध्याय, मनीष कुमार यादव, पवन कुमार शर्मा, दिनेश कुमार ओझा, आदित्य शाही, ज्ञानेश्वर बरनवाल, सौरभ मणि त्रिपाठी, सतीश कुमार सिंह, आदित्य दीक्षित, असलम अंसारी, आशुतोष श्रीवास्तव, मसरूर रिजवी, उमाशंकर तिवारी, गोविंद पटेल, मणिंद्र कुमार, सरफराज आलम, संदीप जायसवाल, मस्तराज शर्मा, उमर फारूक अंसारी, शीतल सिंह,  जावेद आलम, श्रीजेश यादव, संदीप सिंह, मोहन वर्मा, सोनू चौधरी, एहतेशाम जाफर मिंटू लारी, रवि त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, योगेश गोविंद राव, अनिल कुमार सिंह, मंतोष जायसवाल सहित प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *