Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एबीवीपी व छात्र सभा आमने सामने, जमकर हुई नारेबाजी
JHANSI NEWS: पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाने जा रहे कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व विधायक को बीयू गेट के अंदर जाने से रोकते हुए एबीवीपी ने नारेबाजी की। एबीवीपी पदाधिकारियो का कहना था कि विश्विद्यालय की बिना अनुमति के कार्यक्रम कैसे आयोजित हो रहा है। इस पर एबीवीपी और समाजवादी छात्र आमने सामने आ गई। टकराव की स्थिति को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल सहित एसपी सिटी, सीओ सिटी मामले की जांच कर रहे है। बुंदेलखंड विश्विद्यालय के हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन और समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही इनकी गाड़ियों का काफिला बुंदेलखंड विश्विद्यालय के गेट पर पहुंचा तभी वहां मौजूद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में जाने से रोका और कहा कि विश्विद्यालय प्रशासन की अनुमति के बगैर कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। इस पर समाजवादी छात्र सभा के छात्र भी पहुंच गए। दोनो ओर से जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान छात्रों में आपस में मारपीट की घटना भी हुई। घटना को बढ़ते देख सूचना मिलते ही विश्विद्यालय चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी प्रकार पूर्व मंत्री ओर पूर्व विधायक के वाहन विश्विद्यालय के अंदर गए और वह लोग पैदल ही अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इधर घटना की सूचना पाकर एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। विश्विद्यालय चौकी प्रभारी ने बताया कि विश्विद्यालय में कोई कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। जिसका कुछ छात्र विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्ष के छात्रों में गुत्थम गुत्थी हुई है। पुलिस अधिकारी मौके पर आ गए वह घटना की जांच पड़ताल कर रहे है।