स्वच्छ भोजन स्वस्थ यात्री:झांसी रेल मंडल ने मनाया स्वच्छ आहार दिवस

JHANSI NEWS: रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज झांसी रेल मंडल में “स्वच्छ आहार दिवस” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, उरई, दतिया, खजुराहो, महोबा, ललितपुर सहित विभिन्न स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में स्वच्छता से संबंधित विशेष अभियान संचालित किए गए। कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों द्वारा स्टेशन परिसर, कैंटीन, पैंट्री कार, फूड स्टॉल, रसोईघर तथा प्लेटफॉर्म पर स्थित खाद्य वितरण स्थलों की व्यापक सफाई की गई। कूड़ा निस्तारण, टेबल–काउंटर की धुलाई, पेयजल स्टेशनों की स्वच्छता तथा गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण जैसी गतिविधियाँ विशेष रूप से की गईं। यात्रियों एवं विक्रेताओं को स्वच्छ भोजन, व्यक्तिगत स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न सूचना–प्रदर्शन, संवाद एवं घोषणाओं के माध्यम से संदेश दिए गए। मंडल स्वास्थ्य इकाई के प्रतिनिधियों ने खाद्य विक्रेताओं को हाथ धोने की सही विधि, भोजन को ढककर रखने, और पॉलिथीन एवं डिस्पोज़ेबल सामग्री के सीमित उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। मंडल रेल प्रबंधक  अनिरुद्ध कुमार ने स्वच्छता अभियान में सभी की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि
स्वच्छ और सुरक्षित आहार यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ-साथ रेलवे की सेवा गुणवत्ता का प्रतीक है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि स्वच्छता केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर, हमारी कार्य संस्कृति का हिस्सा बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *