Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मुख्य न्यायाधीश पर हमला गोडसे की विचारधारा का परिचायक : अरशद खान, जिलाध्यक्ष
JHANSI NEWS: मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने के प्रयास की शर्मनाक और निंदनीय घटना पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत आज झांसी की जिला कलेक्ट्रेट में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति की संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि भारत देश की पहचान विश्व में गांधी और गौतम बुद्ध के मूल्यों के कारण है और ऐसा देखने में आ रहा है कि विगत कई वर्षों से गांधी की विचारधारा को पीछे करने और गोडसे की विचारधारा को स्थापित करने की एक सुनियोजित कोशिश हो रही है, दलितों अल्पसंख्यकों, शोषितों और महिलाओं के प्रति नफरत और उन्माद का वातावरण बना दिया गया है जिससे हम सभी को मिलजुल कर लड़ने की आवश्यकता है। महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने कहा कि देश और समाज पर गोडसे की विचारधारा को हावी होने से रोकने के लिए संविधान और लोकतंत्र के विरोधी ऐसे तत्वों के साथ सख्ती से निबटना जरूरी है।
महानगर महासचिव एडवोकेट नीलम चौधरी ने कहा कि यह घटना एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट बी एल भास्कर ने कहा कि यह देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर बैठे एक दलित के बेटे का जानबूझकर किया गया अपमान है, जिलाधिकारी को सौंपे गए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि संविधान के रक्षक के तौर पर सर्वोच्च पद होने के नाते राष्ट्रपति जी को तत्काल ऐसे शख्स पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करवाना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो और टिप्पणियां करने वाले सभी व्यक्तियों और ट्विटर हैंडल्स की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाना चाहिए। देश की न्यायपालिका और संवैधानिक पदों की गरिमा की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के निंदनीय कृत्य दोहराए न जा सकें। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि महामहिम राष्ट्रपति इस गंभीर मुद्दे की संवेदनशीलता को समझते हुए, संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा हेतु अविलंब कठोर कदम उठाएंगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर फूलन देवी संगठन रमेश चंद्र निषाद, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ चौधरी परवेज, जिला महासचिव आशीष तिवारी, प्रांत अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ इरशाद खान, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ अतुल आर्य, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ साजिद निसार, महानगर महासचिव एडवोकेट नीलम चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट बी एल भास्कर, प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ भवजीत सरना, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक रिजवान खान, जिला कोषाध्यक्ष मोहित पिंचोली, जिला मीडिया प्रभारी सगुन सिंह, जिला सचिव रहमान खान, जिला राहुल झा, जिला सचिव प्रवीण सिमोलिया, सतीश राय, सूरज कुमार, विवेक प्रजापति आदि उपस्थित रहे।