Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आस्ताना-ए- सरकार बासा अपिया हुजूर में शनिवार को सम्पन्न होगा
JHANSI NEWS: मदरसा अल जामियातुर राज्जाकिया सोसायटी आस्ताना-ए- सरकार बांसा अपिया हुजूर महाराज सिंह नगर पुलिया नंबर 9 झांसी में सूफी अफराज हुसैन की जेरे सदारत (अध्यक्षता) में जश्ने गौसुलवरा, फैजान-ए-सरकार बांसा कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा तय की गई। सदारत (अध्यक्षता) करते हुए सूफी अफराज हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि दिनांक 11 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को आस्ताना-ए- सरकार बांसा अपिया हुजूर महाराज सिंह नगर पुलिया नंबर 9 झांसी पर जश्ने गौसुलवरा, फैजान-ए-सरकार बांसा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के बारे में उन्होंने बताया कि सुबह बाद नमाज़ फजिर कुरानखानी, दोपहर बाद नमाज जोहर 2:00 से फतिहा लंगर का एतमान किया गया है, तत्पश्चात बाद नमाज इशा रात्रि 9:00 बजे से 1:00 तक जश्ने गौसुलवरा फैज़ाने सरकार बांसा कॉन्फ्रेंस संपन्न होगी। जिसमें मदरसा अल जमेतुर रज्जाकिया से तालीम (शिक्षा) ले रहे जिन छात्रों ने कुरान हिफ्ज़ (याद) किया है उन्हें दस्तारबंदी (डिग्री) दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की जेर सदारत (अध्यक्षता) अश्शाह मोहम्मद उमर जीलानी सज्जादा नशीन खानकाहे सरकार बांसा जिला बाराबंकी व जेरे इनायत (देखरेख) सैयद बादशाह हुसैन कादरी सज्जादा नशीन बिलग्राम शरीफ द्वारा किया जाएगा । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दूर-दराज़ से खोतबा (प्रवचन) करने वाले व नात पढ़ने वाले नात खां , मुफ्ती, कारी व हाफिज सहित जनपद झांसी के मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर सैय्यद बशारत अली, अब्दुल रहमान, आदिल,अलीम मास्टर, सुल्तान, सादिक, आरिफ खान, इंतजार अली, निजामत हाफिज कारी जमील ने की।