Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: मदन होम डेकोर शॉप डॉ अशोक सक्सेना क्लीनिक के पास गोविंद चौराहा झोकन बाग का उद्घाटन झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ। मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा ने मदन होम डेकोर शॉप का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में होम डेकोरेशन लोगों के जीवन में बहुत खास हो गया है। होम डेकोरेशन , इंटीरियर डिजाइनिंग घर को नए अंदाज में खूबसूरती प्रदान करता है। लोग अपने-अपने घरों को बेहतर और खूबसूरत बनाने के लिए होम डेकोरेशन करवाते हैं। आयोजित उद्घाटन समारोह में शहर के व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मदन होम डेकोर के डायरेक्टर शुभांकर तिवारी को सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगे।इस अवसर पर ओमप्रकाश तिवारी हरीश तिवारी राम प्रकाश तिवारी मनोज तिवारी हेमंत कुमार तिवारी सहित आदि परिवार के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।