समग्र अकादमी में सम्पन्न हुआ मिशन शक्ति व नारी सुरक्षा कार्यक्रम

JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के पांचवें चरण में 22 सितंबर से 24 दिसंबर तक चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ागांव नगर पंचायत के शिक्षण संस्थान समग्र अकादमी की छात्राओं को अनेक जानकारियों से अवगत कराया गया। समग्र अकादमी के डायरेक्टर हरिकृष्णा कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि थानों में महिलाओं की सुरक्षा, सहयोग एवं संरक्षण के लिए मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है। शक्ति केंद्रों के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्राप्त करने से लेकर विधिक कार्यवाही तक पीड़ित महिला की सहायता की जा रही है l थानों में महिला पुलिस बीट का गठन किया गया है। नवगठित बीटों में महिला पुलिस अधिकारी भी नियुक्त की गई है। बीट अधिकारी द्वारा पुलिस सदैव महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न एवं तीन तलाक प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। इस दौरान समग्र अकादमी के संस्थापक हरिकृष्ण कुशवाहा, निहाल कुशवाहा बड़ागांव थाने से महिला उप निरीक्षक पूजा राठौर, कांस्टेबल रचना चाहर सहित आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *