DPS प्रयागराज में इंटर–DPS नेशनल टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन शानदार मुकाबले, फाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे

प्रयागराज, 10 अक्टूबर 2025: दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रयागराज के टेनिस कोर्ट पर शुक्रवार को इंटर–DPS नेशनल टेनिस टूर्नामेंट (Boys & Girls – Open), 2025 के दूसरे दिन रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। देशभर से आई टीमों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया और अगले दौर में जगह बनाई।

बालक वर्ग (Boys Category) में जबरदस्त संघर्ष के बाद आठ टीमें अगले राउंड में पहुँचीं —
डीपीएस नोएडा, डीपीएस मेगा सिटी कोलकाता, डीपीएस भोपाल, डीपीएस नागपुर, डीपीएस वसंत कुंज, डीपीएस ईस्ट बेंगलुरु, डीपीएस एल्डिको लखनऊ और डीपीएस जोरहाट।
इन टीमों के खिलाड़ियों ने सटीक सर्विस, शानदार वॉली और बेहतरीन कोर्ट कवरेज का प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की।

वहीं बालिका वर्ग (Girls Category) में डीपीएस फरीदाबाद, डीपीएस वसंत कुंज और डीपीएस ईस्ट बेंगलुरु की टीमों ने अगले राउंड में प्रवेश किया। बालिका वर्ग के मैचों में भी बेहतरीन स्ट्रोक प्ले और जबरदस्त जुझारूपन देखने को मिला।

प्रतियोगिता के सभी मैचों का संचालन निष्पक्षता और उत्कृष्ट संगठन के साथ हुआ। स्कूल परिसर में दर्शकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुजाता सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट विद्यार्थियों में खेल भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करता है। वहीं अध्यक्षा श्रीमती सोनू सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

अब सभी की निगाहें कल के फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जो शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को खेले जाएंगे। इसके बाद वैलेडिक्टरी सेरेमनी में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *