Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

(दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी के अंतर्गत तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर लॉन टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह)
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज 8 अक्टूबर। दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रयागराज में 09 अक्टूबर 2025 को दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी के अंतर्गत अंतर्राज्यीय दिल्ली पब्लिक स्कूल राष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया | भारत के हर राज्य से आए राष्ट्रीय स्तर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के 24 शाखाओं से लगभग 100 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहें हैं।उद्घाटन समारोह में सभी टीम ने अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रयागराज के परिसर में कदमताल किया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अर्चना चहल प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग इलाहाबाद विश्वविद्याल ने बच्चों को योग, खेल,व्यायाम के लिए प्रोत्साहित किया |
उद्घाटन मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल,ईस्ट बंगलुरु और दिल्ली पब्लिक स्कूल कलिंगा के बीच हुआ जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल ईस्ट बंगलुरु की पी प्रीती ने 6-0 से जीत हासिल किया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रयागराज में चल रहे राष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में टेनिस के प्रति रुचि और खेलभावना का विकास करना है| विद्यालय निर्देशिका श्रीमति सोनू सिंह ने आए हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ सुजाता सिंह ने जीवन में खेल और प्रतियोगिता की महत्वता बताई|
दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रयागराज में 9 अक्टूबर को प्रारंभ होने वाली यह प्रतियोगिता 11अक्टूबर2025 को समाप्त होगी |