Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: 8 अक्टूबर 2024 को विंध्याचल क्षेत्र के काली खोह की झाड़ियों में स्थित एक कुएं से शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। जिसकी पहचान अंतुनाथ 40 वर्षीय के रूप में हुई थी। 15 सितंबर 2024 को लापता हो गया था। उसके पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य इकट्ठा किए। इस मामले में कंचननाथ पुत्र नथुआनाथ निवासी जज्जी का पूरा लोहगरा थाना बारा जनपद प्रयागराज की तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु०अ०सं० 357/2025 धारा 103(1), 238(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर/नगर के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिए। विंध्याचल पुलिस ने पतारसी सुरागरसी और भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित किए करते हुए 11 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर शिवपुर ओवर ब्रिज के पास से तीन अभियुक्त नीरज कुमार चौहान, सुनील कुमार चौहान और किशन कुमार चौहान उर्फ सोहित को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी अभियुक्त बड़ा बगीचा शिवपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा युवक की हत्या अभियुक्त सुनील की पत्नी को अपशब्द कहें जाने की बात को लेकर अपाचे मोटरसाइकिल से ले जाकर काली खोह में हत्या कर शव को पास झाड़ियों के बीच स्थित कुएं में साक्ष्य छिपाने के आशय से फेंकने की बात बतायी गयी । अभियुक्तों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा हुआ एक बण्डल में बीन, प्लास्टिक की बाल्टी व स्टील का कडब्बा, मृतक का आधार कार्ड, ₹ 200/- नगद तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल को पंचायत भवन बड़ा बगीचा शिवपुर से बरामद किया गया । मृतक अंतुनाथ एक सपेरा था जो विन्ध्याचल में रहकर सांप पकड़ने का काम करता था। वह अभियुक्त सुनील के घर के पास एक दुकान पर रहता था। सुनील, नीरज कुमार चौहान और किशन कुमार चौहान अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ में समय बिताते थे।
15 सितंबर, 2025 को सुनील और अंतुनाथ के बीच खाना खाने के दौरान कहासुनी हो गई। अंतुनाथ ने सुनील की पत्नी को अपशब्द कहे, जिससे सुनील ने उसे मारा-पीटा। इसके बाद, अंतुनाथ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी किशन कुमार चौहान अपनी अपाचे मोटरसाइकिल लेकर आया। जिसपर सुनील और किशन दोनों साथ हो लिए तथा पटेंगरा नाला से अन्तुनाथ(मृतक) को अपाचे पर बैठा लिए तथा काली खोह ले गये । सुनील द्वारा उसके अण्डकोश पर पैर से मारा और वह बेहोश हो गया तब उसका बाल पकड़ कर पत्थर से लड़ा दिये तथा शर्ट खोलकर दोनों हाथ पीछे बांध दिये । उसको वहीं छोड़कर पुनः वापस आये और नीरज को मोबाइल सहित प्रकाश के लिए लेकर वहां गये । साक्ष्य छिपाने के आशय से तीनों मिलकर उसे कुएं में डाल दिये । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में विन्ध्याचल प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय
उप-निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा, विजय शंकर तिवारी व आरक्षी रजनीश कुमार ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।