सड़क हादसे में दो युवक घायल, सैफई रेफर

ETAWA NEWS: राष्ट्रीय राजमार्ग पर कठफोरी के पास शुक्रवार रात्रि लगभग साढ़े दस बजे सड़क पार कर रहे दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया।जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रैफर कर दिया।घायल युवकों की पहचान 22 वर्षीय राजा पुत्र श्रीराम निवासी थाना इंदरगढ़, जनपद कन्नौज और 25 वर्षीय कुलदीप पुत्र बलबीर निवासी सती मोहल्ला, कोतवाली क्षेत्र इटावा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *