Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: प्रधानमंत्री कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को लोकार्पण किया प्रधानमंत्री ने लगभग 815 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जिससे फिश फार्मरों जी का जीवन स्तर बेहतर होगा। उक्त उदगार भारतीय जनता पार्टी मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम रतन कश्यप ने सुंदरपुर स्थित जिंदा मछली केंद्र पर एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए व्यक्त किय उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की सरकारों ने फिश फार्मरों के लिए कुछ नहीं किया आज डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना से फिश फार्मरों को लाभान्वित करते हुए उनका जीवन स्तर सुधारा है। गोष्ठी में प्रमुख रूप से बालेश्वर प्रसाद निषाद संतोष कश्यप सोनू कश्यप अभिषेक कश्यप मत्स्य विभाग की तरफ से मछुआ जितेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।