सड़क दुर्घटनाओं में कई बाइक सवार युवक घायल रेफर

AURAIYA NEWS: सदर कोतवाली  क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग हुई सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए, पहली घटना नेशनल हाई-वे 19 पर साईं मंदिर के सामने तीन युवक इटावा की ओर से बाइक से औरैया आ रहे थे।  साई मंदिर के समीप ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने तीनों गंभीर घायलों को  रेफर कर दिया। दूसरी मार्ग दुर्घटना मोहल्ला ओम नगर  निवासी एक वृद्ध सब्जी विक्रेता को बोलेरो कार ने चपेट में ले लिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनपद कानपुर देहात रनिया निवासी बलबीर 23 वर्ष अपने साथी महेंद्र 19 वर्ष पुत्र महावीर निवासी उपरोक्त एवं नईम 18 वर्ष पुत्र रमजानी निवासी ग्राम विक्रमपुर औरैया बाइक द्वारा इटावा की ओर से औरैया आ रहे थे, जैसे ही बाइक कोतवाली क्षेत्र के हाई-वे रोड स्थित साईं मंदिर के सामने पहुंची, उसी समय ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उपरोक्त तीनों युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए एवं बाइक छतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के तीनों घायलों को  एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल से चिकित्सक ने तीनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर चिचोंली रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। दूसरी मार्ग दुर्घटना में हाथ हथठेली पर सब्जी बेच रहे शिवप्रसाद 60 वर्ष पुत्र छक्कीलाल निवासी ओमनगर औरैया शहर की नरायणपुर पुलिस चौकी के समीप सब्जी की ठेली लगाए हुए था। उसी समय बोलेरो कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के उपरांत चिकित्सक ने छुट्टी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *