त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने सराफा व्यापारियों के साथ की बैठक

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली पुलिस ने त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक की कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, एस एस आई अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी। विशेष तौर पर प्रतिष्ठानों पर सी सी टी वी लगवाए जाने पर जोर दिया गया। बता दें कि बीते माह बल्लापुर स्थित एक सर्राफा की दुकान पर महिलाओं ने टप्पेबाजी की थी। बताया कि त्यौहार पर सर्राफा व्यवसाइयो के प्रतिष्ठानों पर खासी भीड़ रहती है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सर्राफा व्यवसाइयो से सी सी टी वी लगवाने व कैमरो को सही रखने की अपील की है। साथ ही अंजाने लोगों से  जेवरात की खरीद फरोख्त न करने की अपील की गई है। किसी भी संदिग्धता में शीघ्र पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है। लोगों को प्रतिष्ठानों पर सतर्क रहने को प्रेरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *