Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कब्जे से पांच लाख रूपये की आतिशवाजी बरामद
AURAIYA NEWS: अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में जनपद औरैया पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
सुरक्षित, सौम्य एवं दुर्घटनारहित दीपावली सम्पन्न कराने की शासन की मंशानुरुप एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध रुप से पटाखा निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के क्रम मे थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से मुखबिर खास की सूचना पर कुल पांच अभियुक्त 1.विनय कुमार 2. आयुष 3. अनुराग 4. अमन 5.विशाल पोरवाल उर्फ अंकित को कुल करीब 1 क्विंटल 63 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी/पटाखों ( अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रूपये) सहित गिरफ्तार कर थाना कोतवाली औरैया पर क्रमशः मु0अ0स0 748/2025, मु0अ0स0 749/2025 , मु0अ0स0 750/2025 , मु0अ0स0 751/2025 , मु0अ0स0 752/2025 अन्तर्गत धारा 5/9ख विस्फोटक बनाम उपरोक्त पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस द्वारा पुछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि हमारे द्वारा बिना लाईसेंस के बारूद आतिशबाजी/पटाखा का भंडारण किया था जिसको बेचकर लाभ कमाना चाहते थे ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. विनय कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी बनारसीदास थाना कोतवाली औरैया उम्र करीब 26 वर्ष
2. आयुष पुत्र ओमनारायन निवासी भीखमपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 20 वर्ष
3. अनुराग पोरवाल पुत्र विनोद पोरवाल निवासी गोविन्दनगर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 35 वर्ष
4. अमन कुमार पुत्र नीरज कुमार निवासी बनारसीदास थाना कोतवाली औरैया उम्र करीब 27 वर्ष
5. विशाल पोरवाल उर्फ अंकित पुत्र किशनचंद्र नि0 समरथपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।