थाना समाधान दिवस में तहसीलदार नेहा सचान ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

थाना समाधान दिवस में मौजूद तहसीलदार नेहा सचान थानाध्यक्ष कमल भाटी

दर्ज चार शिकायतों में दो का हुआ निस्तारण

ETAWA NEWS: शनिवार को थाना  कोतवाली के सभागार में तहसीलदार नेहा सचान की अध्यक्षता और थानाध्यक्ष कमल भाटी की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतों को सुना गया।कुल चार शिकायतें दर्ज हुई जो कि राजस्व से संबंधित थी। दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जमीन से संबंधित अन्य दो शिकायतों का अधिकारियों ने टीम गठित कर अधीनस्थों को भौतिक सत्यापन के साथ समस्या का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शिता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सिटी इंचार्ज मनीष कुमार समेत थाना स्टाफ व राजस्व लेखपाल अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *