राष्ट्र सेवा में सब कुछ न्योछावर कर देता है आरएसएस का स्वयंसेवक: महानगर अध्यक्ष

PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र सेवा में आरएसएस का स्वयंसेवक सब कुछ न्यौछावर करने का जज्बा रखता है। क्योंकि उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। तेलियरगंज में आरएसएस के पथ संचलन में शामिल होने के दौरान महानगर अध्यक्ष ने बाते कही। उन्होंने कहा कि आरएसएस का शताब्दी वर्ष इस बात का प्रमाण है कि जब उद्देश्य और ध्येय नेक हो तो असंख्य बाधाएं भी आगे बढ़ने से नहीं रोक सकतीं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संघ से एक से बढ़कर एक समर्पित स्वयंसेवक निकले हैं जो आज मां भारती की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। देश में जब कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों ने तुष्टिकरण की राजनीति शुरू की तो आरएसएस ने सामाजिक समरसता की नींव रखी और लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। इस दौरान डॉ शैलेष पांडेय, विजय श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव, अरुण पटेल, मोहित गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *