Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

थीम “सेवाओं तक पहुँच-आपदाओं और आपात स्थितियो में मानसिक स्वास्थ्य”
KUSHINAGAR NEWS: स्वशासी मेडिकल कालेज के परिसर में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला सँयुक्त चिकित्सालय द्वारा किया गया। विशा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा फीता काटकर किया गया। ततपश्चात सीडीओ गुंजन द्विवेदी के साथ शिविर में लगे स्टालों का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सांसद ने कहा कि भौतिकवादी युग की भागदौड़ में ज्यादातर लोग मानसिक तनाव से गुजर रहे है और उनके स्वयं पर ध्यान न देने से यह अवसाद का रूप ले रहा है। जिसके कारण वह व्यक्ति तथा उसका परिवार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उस व्यक्ति की नियमित रुप से कॉउंसिल के साथ उसे उपचारित कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में अपनी महती भूमिका निभा रहा है। मैं जनपद में कार्यरत मानसिक स्वास्थ्य की पूरी टीम को साधुवाद देता हूँ। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन एक विशेष दिवस पर न होकर बल्कि नियमित अंतराल पर पूरे जनपद में लगाया जाये जिससे मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति इसका लाभ उठाकर वह स्वस्थ हो सके। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सीएमओ डॉ चंद्रप्रकाश ने कहा कि जनपद में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा जनपद के 52 इंटर कॉलेजों में लगभग 35000 बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर परीक्षा के समय होने वाले तनाव से बचने के उपाय बताये गये।इनके द्वारा 480 बच्चों की काउंसलिंग प्रदान की गयी। विभिन्न कार्यस्थलों पर लगभग 350 कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन के विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गयी। उन्होंने ने कहा कि हम जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मानसिक शिविर लगाकर ऐसे मरीजों को लाभान्वित करते है।शिविर में कुल 452 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया।
कार्यक्रम को क्लीनिकल साइकोलिस्ट अमृता कुमारी एवं मनोरोग सामाजिक कार्यकत्री योगिता कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मानसिक रूप से विकलांग दो बच्चों को विकलांगता प्रमाण पत्र दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें मानसिक रोग चिकित्सक डॉ स्नेह कुमार,डॉ यशराज श्रीवास्तव,अमृता कुमारी,योगिता कुशवाहा,बृज किशोर,अमित आदि प्रमुख रहे।
कार्यक्रम का शानदार संचालन युवा कवि एवं शिक्षक अनूप मिश्र ने किया।अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ आर.के.शाही तथा आभार ज्ञापन कार्यक्रम के नोडल एसीएमओ डॉ एस.एन.त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान सदर विधायक मनीष जयसवाल,सीएमएस डॉ दिलीप कुमार,भाजपा नेता रामानुज मिश्र,चमन यादव,चिंटू शुक्ला,प्रधान संघ के अध्यक्ष सन्तोष तिवारी,निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र,नलिन सिंह,अजय तिवारी,फिजिशियन डॉ उपेंद्र चौधरी,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सतीश यादव,इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर,जनरल फिजिशियन डॉ शुभम प्रसाद,आयुष फार्मासिस्ट रविन्द्र,योग प्रशिक्षक रंजना सिंह,आईसीटीसी LT गौतम शर्मा,खुशबू शुक्ल काउंसलर ICTC, फार्मासिस्ट पुष्कर पाठक आदि उपस्थित रहे।