Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी
KUSHINAGAR NEWS: फाजिलनगर विकासखंड के बसडीला पांडेय गांव की बहू डॉ. प्रभात दीक्षित (पांडेय) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्हें इंडोनेशिया के बाली में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सेशन चेयर के रूप में आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह सम्मेलन Bali Institute of Design and Business, University in Denpasar, Indonesia की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें 20 से अधिक देशों के शोधार्थियों ने भाग लिया। भारत से केवल चुनिंदा विद्वानों कों ही इसमें आमंत्रित किया गया था, जिनमें IIT रुड़की और IIT इंदौर के प्रोफेसरों के साथ डॉ. दीक्षित को सेशन चेयर के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। डॉ. प्रभात दीक्षित, गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सुबाष पांडेय की पुत्रवधू हैं और वर्तमान में मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके इस सम्मान से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि यह उपलब्धि न केवल बसडीला पांडेय गांव, का नहीं बल्कि पूरे कुशीनगर की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।इस उपलब्धि पर देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, सांसद कुशीनगर विजय दुबे कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा डॉ. दयाशंकर त्रिपाठी, प्रो. महेंद्र पांडेय, डॉ. ममता मणि, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. निगम मौर्य, डॉ. सौरव कुमार द्विवेदी, राजीव नयन द्विवेदी, डॉ. मनोज कुमार जैन, डॉ. हेमंत पांडेय, डॉ. आमोदकांत मिश्र, प्रभात कुमार सिंह, स्वेता पांडेय, विनीता पांडेय, कुलदीप भार्गव, सुधीर तिवारी, बिन्नू द्विवेदी, डॉ. विजयलक्ष्मी शुक्ला, डॉ. अनिता तिवारी, डॉ. शिवरतन तिवारी, डॉ. नीरज त्रिपाठी, मुन्ना मिश्र, प्रवीण राव, सुधीर राव (प्रमुख प्रतिनिधि) अमित सिंह बिपिन सिंह देवानंद दुबे सुमित राय मुरली मनोहर रितेश सिह धीरज मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।