गन्ना बुवाई के लिए 50% अनुदान पर 10 कुंतल बीज:अधिशासी अध्यक्ष

KUSHINAGAR NEWS: चीनी मिल ढाढा अपने गेट परिक्षेत्र में शरद कालीन करना बुबाई के लिए जिन कषको के पास गन्ना बुवाई के लिए बीज गन्ना नहीं है उन्हें 50% अनुदान पर 10 कुंतल गन्ना बीज दिया जाएगा। उक्त जानकारी चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष आरके गुप्ता ने ग्राम पटनी में आयोजित शरदकालीन गन्ना गोष्ठी में दी। अधिशासी अध्यक्ष ने बताया की गेट क्षेत्र में गन्ना विकास करना,  समय से गन्ना मूल्य भुगतान करना, किसनो की आय बढ़ाना हमारी पहली प्राथमिकता है।श्री गुप्ता ने कहा कि मिल द्वारा शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिए गांव-गांव में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप्र गन्ना विकास संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के पूर्व सहायक गन्ना विशेष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अक्टूबर नवंबर में श्ररदकालीन में गन्ना बोने से 20 से 25% अधिक उपज प्राप्त होगा अधिक उपज देने वाली प्रजातियां को 0118 कोश 13235 कोलक 14201 को 15023 आदि की 4 फीट पर बुवाई करें साथ आलू तोरिया गेहूं लहसुन गोभी टमाटर आदि की सैह फसली खेती करें। सहायक उपाध्यक्ष गाना मनोज बिश्नोई ने कहा तोरिया तथा गेहूं का बीज 50% अनुदान पर दिया जा रहा है। बताया कृषकों को जानकारी देने के लिए अक्टूबर माह में 20 गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। कषको ने 6 एकड़ गन्ना बोने के लिए नाम नोट कराया है। गोष्ठी में ज्योति शंकर, आनंद, पन्नालाल, विनोद मणि, राम प्रकाश, चंद्रभान, उपेंद्र उपस्थित थे। उप पबंधक नागेंद्र राणा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *