Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गेश कुमार द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वन स्टॉप सेन्टर उरई जनपद जालौन का औचक निरीक्षण किया गया । वन स्टॉप सेन्टर की प्रभारी उ0नि0 अन्जना सिंह एवं महिला पीआरडी जवान व अन्य स्टाफ मौजूद मिले । सेन्टर के आवास, भोजनालय एवं परिसर की साफ-सफाई इत्यादि को चेक किया गया, जिसमें समस्त व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गयीं।