जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन शिकायतें

JALAUN NEWS: जनहित से जुड़ी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आज थाना कोतवाली उरई परिसर में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया।
आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का उद्देश्य जनता को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रख सकें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी ढंग से किया जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि थाना दिवस जैसे आयोजन पुलिसिंग को अधिक जनोन्मुखी और उत्तरदायी बनाने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जिन मामलों का समाधान कठिन होता है, उन्हें उच्च स्तर पर प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराया जाएगा। इस प्रकार के आयोजनों से जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं संवाद को नई मजबूती मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *