जीआरपी पुलिस ने फरार गैंगस्टर को किया गिरफ्तार गिरफ्तार

ETAWA NEWS: उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप तथा अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, लखनऊ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के पर्यवेक्षण में, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे एवं जीआरपी प्रभारी निरीक्षक  दिनेश प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गैंगस्टर एक्ट में न्यायालय से काफी समय से फरार चल रहे अभियुक्त राजेश उर्फ पाती कंजर पुत्र कायम सिंह उर्फ बैगनिया निवासी कोकपुरा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, जनपद इटावा (उम्र लगभग 30 वर्ष) को रेलवे स्टेशन इटावा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों के थानों में लगभग 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के गंभीर अपराध शामिल हैं।गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर  न्यायालय भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *