Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: एसपी के निर्देश पर अवैध पटाखों व आतिशबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की देर शाम उदयपुर पुलिस को एक घर से अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई। उदयपुर के उप निरीक्षक सत्यम तिवारी शुक्रवार की देर शाम पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से कुम्भीआइमा में एक घर में पटाखों के अवैध कारोबार की सूचना मिली। पुलिस ने छापेमारी करके उस घर से करीब चार सौ पैकेट पटाखा, दो सौ पचास फायर पटाखा तथा बड़े पैमाने पर पटाखा निर्मित में प्रयोग होने वाली सामग्रियों की बरामदगी की। पुलिस ने मौके से पटाखा निर्माण करते आरोपी सलमान पुत्र स्व0 लल्लू को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गयी है।