कृषि सुधारों को लेकर पीएम को सुनने जुटे किसान

PRATAPGARH NEWS: स्थानीय लालगंज विकासखण्ड सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री धनधान्य कृषक योजना को लेकर पीएम के भाषण को सुनने लोगों की भीड़ दिखी। सहकारिता विभाग द्वारा कराए गये लाइव प्रसारण में किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनकर कृषि क्षेत्र में सुधारों के बाबत जानकारियां हासिल की। कार्यक्रम का संयोजन जिला कृषि अधिकारी आरपी सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता पवन वर्मा, हेमन्त पाण्डेय, उदयराज यादव, शैलेन्द्र सिंह, डॉ. संदीप जायसवाल, नेहा यादव आदि रहे। एडीओ पंचायत प्रदीप मौर्य ने स्वागत तथा बीटीएम रमेशचंद्र त्रिपाठी ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *