दीपावाली से पहले अनुराग ने जरूरतमंदों को उपहार देकर किया खुश

FATEHPUR NEWS: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन ने दीपावली से पहले जरूरतमंदों के लिए एक विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह “दीपमालिका उत्सव” 11 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने अजगवा वार्ड के सरायहार, रेडईया वार्ड के मूसेपुर, आबूनगर वार्ड की कांशीराम कॉलोनी, अस्ती वार्ड की कांशीराम कॉलोनी और वार्ड जोसियाना से कुल 25 अति जरूरतमंद दिव्यांगों, वृद्धजनों और महिलाओं को उपहार वितरित किए। इन उपहारों में लाई, गट्टा, पटाखे, मोमबत्तियां और मिठाइयां शामिल थीं। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहल का लक्ष्य नगर के सभी वार्डों में चिन्हित जरूरतमंद परिवारों तक दीपावली के उपहार पहुंचाना है, ताकि कोई भी परिवार इस पर्व की खुशियों से वंचित न रहे। इस अवसर पर अभिनव श्रीवास्तव, संयोजक होमियोपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ, और चैतन्य कुमार, संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रमुख सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *