परिवार रजिस्टर में फर्जी अंकन करने वाले पूर्व सचिव को किया गया गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) थाना को0 उतरौला क्षेत्रांतर्गत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर असली जमीन मालिक के स्थान पर अन्य को खड़ा कर बेसकीमती जमीन का धोखाधड़ी कर दानपात्र कराने वाले गैंग से संबंधित अभियुक्त तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव ब्लाक उतरौला बलरामपुर( जिसने मृत्यु से सम्बन्धित परिवार रजिस्टर में फर्जी अंकन किया था) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना को0 उतरौला क्षेत्रांतर्गत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर व धोखाधड़ी कर बेसकीमती जमीन का फर्जी दानपात्र करा लेने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में वादी मुकदमा हीरालाल मिश्र पुत्र देवेन्द्र नाथ मिश्र नि० ग्राम देवरिया मैनहा थाना को० उतरौला जनपद बलरामपुर की लिखित तहरीर के आधार पर 1. सुनील कुमार मिश्रा पुत्र राम चरित्र मिश्रा 2. रीता मिश्रा पत्नी सुनील कुमार मिश्रा 3-उर्मिला मिश्रा पुत्री राम चरित्र मिश्रा 4- सीमा मिश्रा पत्नी राज कुमार मिश्रा निवासी ग्राम देवरिया मैनहा थाना कोतवाली उतरौला बलरामपुर 5. विजय नरायन मिश्रा पुत्र कमला प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम अशरफ पुर थाना मनकापुर जनपद गोंडा 6. राजकुमार गौतम ग्राम पंचायत अधिकारी उतरौला जनपद बलरामपुर के विरुद्ध थाना को0 उतरौला पर मु0अ0सं0 11/2020 धारा 419/420/467/468/471/120बी/34 भा0दं0वि0 पंजीकृत हुआ था जिसकी विवेचना संपादित की गयी। अभियुक्त राजकुमार गौतम पुत्र स्व0 रामदुलारे निवासी ग्राम छोटा धुसाह थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर (तत्कालीन समय में ग्राम पंचायत सचिव ब्लाक उतरौला बलरामपुर) के पद पर रहते हुये अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व0 रामसेवक निवासी ग्राम देवरिया मैनहा थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर का मृत्यु से संबंधित परिवार रजिस्टर में फर्जी अंकन करने के सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त को दिनांक 11.10.2025 को हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.08.2025 को अन्य अभि0गण को हिरासत  में लेकर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *