Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: जनपद जौनपुर में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से प्रस्तावित साइबर थाना के निर्माण हेतु आज भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मा. गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री (खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) ने विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जनपद में अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त साइबर थाना स्थापित कर रही है, ताकि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि बढ़ते ऑनलाइन अपराधों के इस दौर में ऐसे थाने तकनीकी सहायता और सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी जौनपुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौश्तुभ सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर थाना बनने से ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध जैसे मामलों की जांच अब विशेषज्ञ टीमों द्वारा शीघ्रता से की जा सकेगी। यह थाना आधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षित कर्मियों से लैस होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह पहल जौनपुर को साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में नई दिशा देने की उम्मीद जगाती है।