शाहगंज पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 12 कार्टून अवैध पटाखे बरामद

एक लाख पचास हजार रुपये मूल्य के विस्फोटक जब्त

JAUNPUR NEWS: त्योहारों के सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना शाहगंज पुलिस टीम ने बीती रात बड़ी सफलता हासिल की। क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में की गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने 12 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए। हालांकि मौके से पटाखा मालिक सकरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। बरामदगी के आधार पर थाना शाहगंज में मु.अ.सं. 346/2025 धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मो. सगीर पुत्र अली अहमद निवासी एराकियाना, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामग्री का विवरण
पुलिस द्वारा बरामद किए गए पटाखों में 160 रोल कैप्स, 1000 व 800 पीस इलेक्ट्रिक फूलझरी, 16 पीस 30-शॉट पटाखे, 200 पीस मोरी गोल्ड बिजली क्रैकर, 220 पीस कलर स्पार्कल्स, 680 पीस फुलझरी ग्रीन, तथा अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल है। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000 (एक लाख पचास हजार रुपये) आंकी गई है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक — के.के. सिंह
2. उपनिरीक्षक — अशोक कुमार सिंह
3. हे0का0 — आशीष कुमार
4. का0 — ज्ञान प्रकाश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *